Bihar Election 2025
Bihar Election 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शेड्यूल जारी किया। इस बार राज्य में चुनाव दो चरणों में होंगे — पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी।
गौरतलब है कि 243 सीटों वाली मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। पिछला विधानसभा चुनाव वर्ष 2020 में तीन चरणों में हुआ था, जिसमें 56.93 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया था।
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, “इस बार बिहार चुनाव सुगम और सरल होंगे। चुनाव के लिए बिहार की जनता का सहयोग चाहते हैं। बिहार में कुल 7.42 करोड़ मतदाता हैं।इसमें 3.92 करोड़ महिला और 3.5 करोड़ महिला मतदाता हैं। 14 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। हर पोलिंग बूथ पर 1200 वोटर होंगे।”
चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने कहा, “वोटिंग से 10 दिन पहले तक नाम जोड़े जा सकते हैं। 30 सितंबर को फाइनल लिस्ट जारी हुई है। चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था पर पूर्ण निगरानी रखी जाएगी।”
मुख्य चुनाव आयुक्त बिहार एसआईआर को लेकर कहा, “वोटर लिस्ट का शुद्धिकरण किया गया है। चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था है। फाइनल मतदाता सूची सभी राजनीति पार्टियों को दे दी गई है। अभी भी कोई दिक्कत अगर है तो अभी भी अप्लाई कर सकते हैं।”
बिहार चुनाव के लिए NDA में सीटों के बंटवारे पर बिहार सरकार के मंत्री नितिन नबीन ने कहा, “सीटों के बंटवारे पर हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की NDA के सभी दलों के बड़े नेताओं के साथ बात हो रही है। बहुत जल्द इस पर निर्णय हो जाएगा। हमारे सभी दलों का नेतृत्व इस पर सही निर्णय लेने में सक्षम है। हमारा लक्ष्य 200+ सीटें जीतने का है।”
चुनाव आयोग द्वारा तारीखों के ऐलान के बाद कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने कहा,
“पिछली बार महागठबंधन बहुत मामूली वोटों से सरकार बनाने से चूक गया था। इस बार हम बिहार के असली मुद्दों पर फोकस कर रहे हैं – युवाओं का रोजगार, शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक की समस्या, मनरेगा से जुड़ी चिंताएं और महिलाओं की सुरक्षा।”
उन्होंने आगे कहा, “हमने पहले ही घोषणा की थी कि सत्ता में आने पर महिलाओं को उनके घर को मजबूत करने के लिए हर महीने 2500 रुपये देंगे। उसके बाद ही भाजपा ने 10,000 रुपये देने का वादा किया। लेकिन बिहार की जनता समझदार है और असली मुद्दों पर फैसला करेगी।”
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…