Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में एक कार्यक्रम के दौरान समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने सपा को माफियावादी सोच वाली पार्टी बताते हुए कहा कि उसके नेता कभी नहीं सुधर सकते। इस दौरान सीएम योगी ने अपराधियों को भी सख्त चेतावनी दी और कहा कि अपराध करने वालों को या तो जेल जाना होगा या फिर जहन्नुम।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में गोरधोइया नाला परियोजना के पहले चरण के उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने 495 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार परियोजना के पहले चरण का लोकार्पण किया। इसके साथ ही परियोजना के दूसरे चरण, गोरखपुर सीवरेज योजना (जोन ए-3) और नाले के समानांतर बनने वाली सर्विस रोड का शिलान्यास भी किया। इन सभी विकास कार्यों पर कुल 880 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए जाएंगे।
परियोजना का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि यह सिर्फ एक परियोजना का पूरा होना नहीं है। गोरखपुर से मच्छर और माफिया, दोनों को खत्म करने की दिशा में पहला प्रोजेक्ट पूरा हुआ है। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि यह माफियावादी सोच वाली पार्टी है। योगी ने सपा नेताओं की तुलना कुत्ते की पूंछ से करते हुए कहा, 'जैसे कुत्ते की दुम कभी सीधी नहीं हो सकती, वैसे ही सपा के नेता कभी सुधर नहीं सकते।'
मुख्यमंत्री ने 2017 से पहले गोरखपुर के हालात का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय गंदगी, जलभराव और दूषित पेयजल के कारण इंसेफेलाइटिस, मलेरिया और डेंगू जैसी बीमारियां फैलती थीं। इन बीमारियों की चपेट में आकर हजारों मासूम बच्चों की असमय मौत हो जाती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान गोरखपुर में भू-माफिया का दबदबा था। उनके मुताबिक, सपा के डर से एक परिवार ने अपनी जमीन बचाने के लिए रातोंरात अपनी दो कोठियां तक तुड़वा दी थीं।
सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले बेटियां स्कूल जाने में डर महसूस करती थीं और व्यापारी खुद को असुरक्षित मानते थे। उन्होंने दावा किया कि अब सरकार अपराध, महिला सुरक्षा और भू-माफिया के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। अपराधियों को चेतावनी देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, 'जो भी जुर्म करेगा, उसे या तो जेल जाना पड़ेगा या फिर वह सीधे जहन्नुम जाएगा।'
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर में हुए विकास कार्यों को गिनाते हुए फोरलेन सड़कों, खाद कारखाने, एम्स, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और चार विश्वविद्यालयों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पहले यहां के युवाओं को नौकरी की तलाश में दूसरे शहरों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब सुरक्षा और विकास के बेहतर माहौल के कारण दूसरे स्थानों से भी लोग गोरखपुर में रोजगार की तलाश में आ रहे हैं।
ये भी पढ़ें: महादेव ऐप का किंगपिन सौरभ चंद्राकर भारत लाया गया, ओमान से CBI ने कराया प्रत्यर्पण
Baghpat: उत्तर प्रदेश के बागपत में दिवाली पर पटाखे चलाने को लेकर हुआ मामूली विवाद…
Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ में दिवाली की रात पटाखे की तेज आवाज एक छह…
Tamil Nadu: तमिलनाडु में सरकारी बैंक खातों को निशाना बनाकर करोड़ों रुपये की कथित साइबर…
Russia Dan-T Loitering Munition: रूस ने यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के बीच अपनी लंबी…
Iran Hormuz Strait Navigation System: होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने दावा…
Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस नेता और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 2010 में तत्कालीन…