Friday, Sep 25

होम = Cover Story Top = रेजीनगर और नंदीग्राम में 6 अक्टूबर को उपचुनाव, उम्मीदवारों की गिरफ्तारी से बढ़ी हलचल

रेजीनगर और नंदीग्राम में 6 अक्टूबर को उपचुनाव, उम्मीदवारों की गिरफ्तारी से बढ़ी हलचल

Rejinagar Nandigram Bypolls 2026: पश्चिम बंगाल के रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव से पहले निर्दलीय उम्मीदवार सैफुल इस्लाम की गिरफ्तारी से सियासी हलचल तेज हो गई है। पुलिस ने उन्हें शनिवार को गिरफ्तार किया। सैफुल इस्लाम रेजीनगर सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में हैं।

2021 की चुनावी झड़प के मामले में गिरफ्तारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सैफुल इस्लाम की गिरफ्तारी 2021 के विधानसभा चुनाव के दौरान दो गुटों के बीच हुई झड़प से जुड़े करीब पांच साल पुराने मामले में हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि बरहामपुर थाने की पुलिस ने सैफुल इस्लाम को गिरफ्तार किया। इस मामले में उनका नाम पहले से आरोपी के तौर पर दर्ज था।

एक दिन पहले कांग्रेस उम्मीदवार भी गिरफ्तार

सैफुल इस्लाम की गिरफ्तारी से एक दिन पहले शुक्रवार को कांग्रेस के नंदीग्राम विधानसभा उपचुनाव उम्मीदवार मिलन प्रधान को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया था। प्रधान की गिरफ्तारी करीब दो दशक पुराने एक मामले में हुई, जो भूमि अधिग्रहण के खिलाफ हुए आंदोलन से जुड़ा बताया जा रहा है। पश्चिम बंगाल में रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीटों पर उपचुनाव 6 अक्तूबर को होने हैं. नंदीग्राम सीट मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफ़े के बाद खाली हुई है। वहीं, हुमायूं कबीर ने 2026 के विधानसभा चुनाव में नवदा और रेजीनगर, दोनों सीटों से जीत दर्ज की थी. बाद में उन्होंने रेजीनगर विधानसभा सीट से इस्तीफ़ा दे दिया, जिसके चलते यहां उपचुनाव हो रहा है।

6 अक्टूबर को होगा उपचुनाव

पश्चिम बंगाल की रेजीनगर और नंदीग्राम विधानसभा सीटों पर 6 अक्टूबर को उपचुनाव होना है। नंदीग्राम सीट मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद खाली हुई है। वहीं, 2026 के विधानसभा चुनाव में हुमायूं कबीर ने नवदा और रेजीनगर दोनों सीटों से जीत दर्ज की थी। बाद में उन्होंने रेजीनगर सीट से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद यह सीट खाली हो गई और यहां उपचुनाव की स्थिति बनी।