Monday, Sep 07

होम = News Featured = ज्वालामुखी फटने से मची अफरा-तफरी, इंडोनेशिया में एयरपोर्ट पर फंसे 1.5 लाख यात्री

ज्वालामुखी फटने से मची अफरा-तफरी, इंडोनेशिया में एयरपोर्ट पर फंसे 1.5 लाख यात्री

by | Sep 7, 2026 | News Featured, Others

Indonesia Volcano: इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने के बाद हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ज्वालामुखी से उठे धुएं और राख के चलते देश के आठ हवाईअड्डों से उड़ानों को अस्थायी तौर पर रोक दिया गया है। इसकी वजह से करीब एक लाख 70 हजार यात्री एयरपोर्ट पर फंस गए हैं। रविवार सुबह सबसे पहले राजधानी जकार्ता के सोएकार्नो-हट्टा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बंद किया गया, जिसके बाद दूसरे एयरपोर्ट्स पर भी उड़ानें प्रभावित हुईं।

ज्वालामुखी की राख से हवाई सेवा प्रभावित, 1,558 उड़ानें लेट

हवाई अड्डे के आसपास एयर स्पेस में अनाक क्राकाटोआ ज्वालामुखी की राख मिलने के बाद उड़ानों पर रोक लगाने का फैसला किया गया। इंडोनेशिया के परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, इस वजह से 1,558 उड़ानें देरी से चल रही हैं। प्रभावित हवाई अड्डे स्थानीय समय के मुताबिक सोमवार सुबह 9 बजे तक बंद रहेंगे। यात्रियों को उड़ानों की स्थिति की जानकारी लेने के बाद ही एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी गई है।

सिंगापुर की उड़ानें सबसे ज्यादा प्रभावित

अधिकारियों के मुताबिक, ज्वालामुखी में विस्फोट शुक्रवार देर रात शुरू हुआ था। इसके बाद आसपास के इलाकों में लगातार तेज हलचल महसूस की गई। लावा के फव्वारे उठने के साथ जोरदार धमाकों की आवाजें भी सुनाई देती रहीं। रविवार तड़के ज्वालामुखी में दो और विस्फोट हुए। परिवहन मंत्रालय के मुताबिक, उड़ानों का संचालन प्रभावित होने से सिंगापुर आने-जाने वाली फ्लाइट्स पर सबसे ज्यादा असर पड़ा है। इसके अलावा दोहा, सिडनी और कुआलालंपुर समेत कई अन्य अंतरराष्ट्रीय रूट की उड़ानें भी प्रभावित हुई हैं।

Tags :