Today Weather Alert: दिल्ली-एनसीआर में उमस भरी गर्मी से जल्द राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले 6 दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश, तेज हवाओं और कई इलाकों में आंधी का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली के साथ-साथ यूपी, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी मौसम का मिजाज बदला रहेगा।
पहाड़ी राज्यों में भी मौसम का अलर्ट
जम्मू-कश्मीर में 4 जुलाई तक आंधी, गरज-चमक, बिजली गिरने और 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी कई इलाकों में बारिश के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। शिमला में हल्की बारिश के आसार हैं, जबकि देहरादून में भी बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।
राजस्थान में बारिश और आंधी का अलर्ट
मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में 4 जुलाई तक और पश्चिमी राजस्थान में 1 से 4 जुलाई के बीच बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कई इलाकों में तेज हवाएं, आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। विभाग ने लोगों को मौसम से जुड़े ताजा अपडेट पर नजर रखने और खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

