होम = Breaking = सोनम वांगचुक पर आमिर खान का बड़ा बयान, बोले- ‘3 इडियट्स’ उनकी कहानी नहीं थी

सोनम वांगचुक पर आमिर खान का बड़ा बयान, बोले- ‘3 इडियट्स’ उनकी कहानी नहीं थी

Aamir Khan said on Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक के आमरण अनशन के बीच अभिनेता आमिर खान ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया दी है। आमिर ने कहा कि उन्हें वांगचुक की सेहत की चिंता है और वे चाहते हैं कि उनका अनशन जल्द खत्म हो। साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर चल रही उस धारणा को भी खारिज किया कि फिल्म '3 इडियट्स' सोनम वांगचुक की जिंदगी पर आधारित थी।

लंदन फिल्म फेस्टिवल में उठा सवाल

लंदन इंडियन फिल्म फेस्टिवल में 'लगान' की स्क्रीनिंग के दौरान एक महिला ने आमिर खान से सोनम वांगचुक को लेकर सवाल किया। महिला ने कहा कि जैसे आमिर की फिल्मों ने लोगों को प्रेरित किया, वैसे ही उन्हें लगता है कि आमिर भी सोनम वांगचुक से प्रेरित हुए हैं। इसी सवाल के जवाब में आमिर ने पहली बार इस पूरे विवाद और सोनम वांगचुक से अपने संबंधों पर खुलकर बात की।

'उनकी सेहत को लेकर चिंतित हूं'

आमिर खान ने सोनम वांगचुक के आमरण अनशन पर चिंता जताते हुए कहा कि उनकी सेहत और जिंदगी को लेकर हर कोई फिक्रमंद है। उन्होंने उम्मीद जताई कि हालात जल्द सामान्य होंगे और वांगचुक अपना अनशन समाप्त करेंगे। आमिर ने कहा कि सभी की यही इच्छा है कि वे अपनी सेहत का ध्यान रखें और सुरक्षित रहें।