होम = Breaking = अभिजीत दीपके के खिलाफ शिकायत, फैजान अंसारी ने लगाए गंभीर आरोप

अभिजीत दीपके के खिलाफ शिकायत, फैजान अंसारी ने लगाए गंभीर आरोप

by | Aug 4, 2026 | Breaking, Trending, देश

Abhijeet Deepke: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके के खिलाफ दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत दी गई है। शिकायत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान अंसारी ने दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने अभिजीत दीपके पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।

फैजान अंसारी ने लगाए गंभीर आरोप

मीडिया से बातचीत में फैजान अंसारी ने कहा कि उन्होंने अभिजीत दीपके के खिलाफ दिल्ली पुलिस के DCP को लिखित शिकायत दी है। उनका आरोप है कि अभिजीत दीपके के लोगों ने पुणे और औरंगाबाद में उन पर दो बार हमला किया, जिनसे जुड़े मामले पहले से दर्ज हैं। अंसारी ने दावा किया कि उनके पास इन आरोपों के सबूत हैं और दिल्ली पुलिस से अभिजीत दीपके की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अभिजीत दीपके दिल्ली का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

नीट पेपर लीक आंदोलन से चर्चा में आए

अभिजीत दीपके ने मई 2026 में नीट पेपर लीक मामले को लेकर देशभर के छात्रों को एकजुट किया था। उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर 28 जून से आंदोलन शुरू किया, जो 25 जुलाई को समाप्त हुआ। इसी आंदोलन के बाद उनका नाम राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आया।