होम = Breaking = 10 लाख की फंडिंग को लेकर घिरे अभिजीत दीपके, ECI जांच की मांग उठी

10 लाख की फंडिंग को लेकर घिरे अभिजीत दीपके, ECI जांच की मांग उठी

by | Aug 2, 2026 | Breaking, Cover Story Top

Abhijeet Deepke: जंतर-मंतर के छात्र आंदोलन के बाद अब अभिजीत दीपके से जुड़ा एक नया विवाद सामने आया है। उनकी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के लीगल डिफेंस फंड को लेकर सवाल उठाए गए हैं। गुजरात के RTI एक्टिविस्ट अमित तिवारी ने फंडिंग के स्रोत और अभिजीत दीपके के परिवार की आर्थिक स्थिति की जांच की मांग करते हुए चुनाव आयोग (ECI) और केंद्रीय GST बोर्ड को पत्र लिखा है।

फंडिंग और आर्थिक स्थिति को लेकर उठे सवाल

अमित तिवारी ने आरोप लगाया है कि CJP के लीगल डिफेंस फंड में आई करीब 10 लाख रुपये की फंडिंग की जांच होनी चाहिए। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि रिटायर्ड कर्मचारी बताए जा रहे अभिजीत दीपके के पिता भगवानराव दीपके के पास अमेरिका भेजने के लिए इतनी बड़ी रकम कहां से आई। फिलहाल इन आरोपों पर अभिजीत दीपके या CJP की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।