होम = खेल = अभिषेक पोरेल रेप के आरोप में गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा ने दर्ज कराई थी शिकायत

अभिषेक पोरेल रेप के आरोप में गिरफ्तार, मेडिकल छात्रा ने दर्ज कराई थी शिकायत

by | Aug 11, 2026 | खेल

Abhishek Porel Arrest: आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले बंगाल के क्रिकेटर अभिषेक पोरेल मुश्किलों में घिर गए हैं। कोलकाता पुलिस ने उन्हें रेप के मामले में गिरफ्तार किया है। मेडिकल छात्रा की शिकायत पर दर्ज केस में पोरेल पर रेप के साथ आपराधिक धमकी समेत कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पीड़िता ने जून में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और अब मंगलवार को कोलकाता में उनकी गिरफ्तारी हुई।

कलकत्ता HC में मामला विचाराधीन था

मामला कलकत्ता हाईकोर्ट में विचाराधीन था। कोर्ट ने 20 जुलाई को अभिषेक पोरेल की गिरफ्तारी का आदेश दिया था। इसके साथ ही आरोपी के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करने के निर्देश भी दिए गए थे। हालांकि, अभिषेक पोरेल लगातार अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार करते रहे हैं।

डीसी के लिए 35 मैच खेले हैं

23 साल के अभिषेक पोरेल विकेटकीपर-बैटर हैं और घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह बंगाल के लिए 116 मैच और IPL में दिल्ली कैपिटल्स के लिए 35 मैच खेल चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।