Friday, Sep 25

होम = Breaking = अल मेंचो की मौत के बाद मेक्सिको के 20 राज्यों में फैली हिंसा; अब तक 57+ मौतें, सुपर मार्केट और 20 बैंक आग के हवाले

अल मेंचो की मौत के बाद मेक्सिको के 20 राज्यों में फैली हिंसा; अब तक 57+ मौतें, सुपर मार्केट और 20 बैंक आग के हवाले

by | Feb 24, 2026 | Breaking, News Top, Others

Cartel riots after leader El Mencho Death in Maxico: ड्रग माफिया अल मेंची की मिलिट्री ऑपरेशन में मारे जाने के बाद से मेक्सिको के 20 से ज्यादा राज्यों में हिंसक घटनाएं सामने आई हैं। वहीं, जालिस्को शहर में लॉकडाउन जैसे हाला हैं। अलग-अलग शहरों में हिंसा से अबतक सेना के 25 जवान समेत 57 लोगों की मौत हो चुकी है। सीजेएनजी के हथियारबंद समर्थक ने रोड ब्लॉक कर गाड़ियों को जला दिया। यहां तक की सुपर मार्केट से लेकर 20 बैंकों को आग के हवाले करने खबरें भी आई हैं।

ये भी पढ़ें: कौन था ₹135 करोड़ का इनामी ‘अल मेंचो’; जानिए मेक्सिको सेना का हेलीकॉप्टर गिराने वाले इस ड्रग माफिया से क्यों डरते थे कनाडा-US

अल मेंचो के अलावा 8 अपराधी मारे गए

दरअसल, मेक्सिको में सेना ने बीते दिन ऑपरेशन चलाकर देश के सबसे बड़े ड्रग माफिया अल मेंचो को मार गिराया। सेना के ऑपरेशन के दौरान वह घायल हो गया था। उसे एयरलिफ्ट कर मेक्सिको सिटी ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। इस ऑपरेशन में मेंचो केअलावा अन्य 8 अपराधी भी मारे गए।

अल मेंचो की लोकेशन उसकी गर्लफ्रेंड से हुई थी ट्रेस

मेक्सिको के रक्षा मंत्री रिकार्डो ट्रेविला बताया किया ड्रग माफिया अल मेंचो की लोकेशन का पता उसकी गर्लफ्रेंड के जरिए ट्रेस हुई थी। उन्होंने कहा कि सेना अल मेंचो को लंबे समय से ट्रैक कर रही थी। ट्रेविला ने बताया खुफिया एजेंसियों ने अल मेंचो की गर्लफ्रेंड से जुड़े एक भरोसेमंद साथी की पहचान की और उसकी गतिविधियों पर नजर रखी गई। इसी व्यक्ति ने मेंचो की गर्लफ्रेंड को जालिस्को के पास एक कंपाउंड में पहुंचाया था, जिसका पीछा करते-करते सेना कैंपस तक पहुंच गई। जब महिला वहां से निकली तो अधिकारियों को यकीन हो गया कि भारी सुरक्षा के बीच एल मेंचो कंपाउंड के अंदर ही मौजूद है।

मेक्सिको के इस शहर में होने है फीफा 2026 के मैच

मेक्सिको के ग्वाडालाजारा शहर को फीफा वर्ल्ड कप 2026 के मैचों की मेजबानी मिली हुई है। जो गर्मियों (जून) में खेले जाने हैं। इस बार मेक्सिको, अमेरिका और कनाडा के साथ फीफा वर्ल्ड कप की संयुक्त मेजबानी कर रहा है। लेकिन ड्रग माफिया अल मेंचो की मौत के बाद से शहर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। शहर में फुटबॉल मैच पर रोक लगा दी गई और दर्जनों स्कूल बंद हैं।

ये भी पढ़ें: मेक्सिको में मिलिट्री ऑपरेशन में मारा गया ड्रग माफिया ‘एल मेंचो’, विरोध में जगह-जगह हो रही है हिंसा