Aga Syed Ruhullah Mehdi Resigns: जम्मू-कश्मीर की सियासत में एक बड़े घटनाक्रम के तहत श्रीनगर के सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेंहदी ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने लोकसभा की सदस्यता छोड़ने की भी घोषणा की। उमर अब्दुल्ला सरकार से उनकी नाराजगी की वजह धारा 370 को लेकर चुनाव के दौरान किए गए वादे हैं।
राजनीतिक संकट गहराया
आगा सैयद रुहुल्लाह मेंहदी बडगाम से तीन बार विधायक रह चुके हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने श्रीनगर सीट से जीत दर्ज की थी। उनके इस्तीफे से नेशनल कॉन्फ्रेंस की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। इससे पहले पार्टी के 25 विधायकों ने नेतृत्व को 14 दिन का अल्टीमेटम देते हुए मांगें पूरी नहीं होने पर सरकार से समर्थन वापस लेने की चेतावनी दी थी। ऐसे में उमर अब्दुल्ला के सामने पार्टी और सरकार, दोनों को संभालने की चुनौती खड़ी हो गई है।
मंत्रिमंडल विस्तार से शुरू हुई नाराजगी
दरअसल, हाल ही में उमर अब्दुल्ला ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था। इसमें कई दावेदार विधायकों को मंत्री पद नहीं मिला। इसके बाद उमर पर अपने करीबियों को तरजीह देने और वरिष्ठ विधायकों की अनदेखी करने के आरोप लगे। इस फैसले से नाराज पार्टी के करीब दो दर्जन विधायकों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इन विधायकों ने विधायक कैसर जमशेद लोन के आवास पर गुप्त बैठक कर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।
ये भी पढ़ें: ओमान के तट के पास भारतीय जहाज पर हमला, एक नाविक की मौत; 13 को सुरक्षित बचाया गया

