Tuesday, Sep 08

होम = News Top = लैंडिंग के वक्त बिगड़ा Air India फ्लाइट का एप्रोच, लखनऊ में करना पड़ा गो-अराउंड

लैंडिंग के वक्त बिगड़ा Air India फ्लाइट का एप्रोच, लखनऊ में करना पड़ा गो-अराउंड

Lucknow Airport News: एयर इंडिया की फ्लाइट AI-1717 दिल्ली से लखनऊ पहुंची थी। लैंडिंग के दौरान विमान का एप्रोच सामान्य नहीं रहा, जिसके बाद पायलट ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गो-अराउंड किया। विमान को दोबारा ऊंचाई पर ले जाकर नए एप्रोच के लिए भेजा गया और इसके बाद लैंडिंग कराई गई।

राहुल गांधी भी इसी फ्लाइट में थे सवार

बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी AI-1717 से दिल्ली से लखनऊ पहुंचे थे। विमान में सवार यात्रियों के लिए पहली लैंडिंग कोशिश के दौरान यह स्थिति बनी, लेकिन पायलट के गो-अराउंड के बाद विमान ने दोबारा एप्रोच किया।