Wednesday, Sep 02

होम = Breaking = Air Marshal Sandeep Thareja बने Armed Forces Medical Services के नए DG, संभाला 47वें महानिदेशक का पद

Air Marshal Sandeep Thareja बने Armed Forces Medical Services के नए DG, संभाला 47वें महानिदेशक का पद

by | Sep 1, 2026 | Breaking, News Top

Air Marshal Sandeep Thareja: Air Marshal Sandeep Thareja ने 1 सितंबर 2026 को Armed Forces Medical Services (AFMS) के 47वें महानिदेशक (DGAFMS) के रूप में पदभार संभाल लिया। इस जिम्मेदारी के तहत वह रक्षा बलों को व्यापक चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने की व्यवस्था की देखरेख करेंगे। उनकी नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब Armed Forces Medical Services में कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर लगातार जोर दिया जा रहा है। इनमें ऑपरेशनल मेडिकल तैयारियों, संयुक्तता, सैन्य स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण, डिजिटल हेल्थ, चिकित्सा अनुसंधान और नवाचार, मानव संसाधन विकास तथा सेवारत सैन्यकर्मियों, पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना शामिल है।

AFMC पुणे के पूर्व छात्र रहे हैं

Air Marshal Sandeep Thareja Armed Forces Medical College (AFMC), पुणे के पूर्व छात्र हैं। उन्होंने दिसंबर 1986 में Army Medical Corps में कमीशन प्राप्त किया था। वह एक अनुभवी चिकित्सक और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट हैं। उन्होंने दिल्ली से मेडिसिन में MD और AIIMS, नई दिल्ली से गैस्ट्रोएंटरोलॉजी में DM किया है। करीब चार दशक के अपने करियर में उन्होंने क्लिनिकल, अकादमिक, ऑपरेशनल और प्रशासनिक क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभाली हैं।

कई अहम पदों पर किया काम

उनकी प्रमुख कमान और प्रशासनिक जिम्मेदारियों में 167 Military Hospital के Commandant, Base Hospital Delhi Cantt में Brigadier In-Charge Administration और Commander Troops तथा Command Hospital (Central Command) के Commandant का पद शामिल रहा है। COVID-19 महामारी के दौरान Base Hospital Delhi Cantt में उनके कार्यकाल में तेजी से बदलती और जटिल स्वास्थ्य तथा प्रशासनिक चुनौतियों का प्रबंधन किया गया। वहीं Command Hospital, Lucknow की कमान संभालने के दौरान नए Command Hospital के लिए Detailed Project Report रिकॉर्ड समय में तैयार की गई।

AFMC पुणे में शिक्षा और शोध को दिया बढ़ावा

AFMC पुणे में Director और Commandant के रूप में उन्होंने चिकित्सा शिक्षा और शोध को मजबूत करने के लिए कई पहल कीं। DGMS (Air) के तौर पर उन्होंने Gaganyaan Mission को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व में Analog experiments से लेकर Astronaut Selection और Training तक के कार्यों को बढ़ावा मिला। उनकी देखरेख में BHISHM (Bharat Health Initiative for Sahyog Hita & Maitri) cubes मालदीव को प्रधानमंत्री की ओर से भेंट किए गए। इसके अलावा HADR के तहत जमैका, क्यूबा, श्रीलंका और म्यांमार को भी सहायता दी गई।

National War Memorial पर दी श्रद्धांजलि

DG AFMS का पदभार संभालने से पहले Air Marshal Sandeep Thareja ने नई दिल्ली स्थित National War Memorial पर पुष्पांजलि अर्पित की और देश के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों को श्रद्धांजलि दी।

ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/iaf-nepal-relief-operation-2026/

Tags :