Saturday, Sep 26

होम = Cover Story Latest = अनुज चौधरी पर FIR का आदेश देने वाले जज के ट्रांसफर पर अखिलेश यादव का आया बयान, कहा- सत्य ट्रांसफर नहीं होता

अनुज चौधरी पर FIR का आदेश देने वाले जज के ट्रांसफर पर अखिलेश यादव का आया बयान, कहा- सत्य ट्रांसफर नहीं होता

SSP Anuj Chaudhary FIR: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बीते साल हुई हिंसा मामले में 15–20 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर का आदेश देने वाले सीजेएम विभांशु सुधीर का संभल से सुल्तानपुर तबादला कर दिया गया है। वहीं, अब इस पर प्रदेश के पूर्व सीएम और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट शेयर कर न्यायपालिका की स्वतंत्रता पर सवाल उठाए हैं। अदालत के आदेश को लेकर पुलिस पहले ही अपील की बात कह चुकी थी। जज के तबादले के बाद मामला और संवेदनशील हो गया है, अब सबकी नजर हाईकोर्ट की कार्रवाई पर टिकी है।

सीजेएम ने तब मामले बड़ा फैसला सुनाया था

संभल में हुई हिंसा के दौरान घायल युवक आलम के पिता यमन की याचिका पर सुनवाई करते हुए तत्कालीन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विभांशु सुधीर ने बड़ा फैसला सुनाया था। अदालत ने एएसपी अनुज चौधरी, इंस्पेक्टर अनुज तोमर समेत 15 से 20 पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे। इस आदेश को संभल हिंसा मामले में पुलिस की भूमिका तय करने की दिशा में अहम माना गया था।

ट्रांसफर से प्रशासन पर उठ हैं सवाल

तबादले ने लिया नया मोड़अब CJM विभांशु सुधीर के तबादले ने पूरे प्रकरण को एक नया मोड़ दे दिया है। उनके ट्रांसफर के बाद फैसले के समय और परिस्थितियों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। भले ही प्रशासन इसे सामान्य तबादला प्रक्रिया बता रहा हो, लेकिन इस कदम पर कई सवाल भी उठ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: अविमुक्तेश्वरानंद का प्रयागराज प्रशासन को चेतावनी, कहा- नोटिस वापस लो वरना मानहानि का केस करूंगा