होम = Breaking = अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, सड़क से फिसलकर घर पर गिरी बस; 39 श्रद्धालु घायल

अमरनाथ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, सड़क से फिसलकर घर पर गिरी बस; 39 श्रद्धालु घायल

by | Jul 28, 2026 | Breaking, News Big

Ganderbal Bus Accident: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में अमरनाथ यात्रा पर जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस मंगलवार सुबह हादसे का शिकार हो गई। तेज मोड़ पर नियंत्रण खोने के बाद बस सड़क से फिसलकर एक मकान पर जा गिरी, जिससे कम से कम 39 श्रद्धालु घायल हो गए।

स्थानीय लोगों और सुरक्षाबलों ने संभाला मोर्चा

हादसे में मकान को भी काफी नुकसान पहुंचा, हालांकि बस सिंध नदी में गिरने से बाल-बाल बच गई। दुर्घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। दर्शन कर लौट रहे सभी 39 घायल श्रद्धालुओं को स्थानीय लोगों और सुरक्षाबलों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी घायलों की स्थिति की जानकारी ली।

मकान बना सहारा, सिंध नदी में गिरने से बची बस

अधिकारियों के अनुसार, जिस मकान पर बस गिरी, उसी ने उसे सिंध नदी की ओर लुढ़कने से रोक दिया। अगर बस नदी में गिर जाती, तो हादसा और भी भयावह हो सकता था। राहत की बात यह रही कि दुर्घटना के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था, हालांकि टक्कर से भवन को भारी नुकसान पहुंचा।

सेना, CRPF और स्थानीय लोगों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

हादसे के तुरंत बाद भारतीय सेना, CRPF, ITBP, जम्मू-कश्मीर पुलिस और स्थानीय लोगों ने संयुक्त रूप से बचाव अभियान शुरू किया। बस में फंसे श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकालकर एंबुलेंस से नजदीकी अस्पतालों में पहुंचाया गया। घटनास्थल के वीडियो में सुरक्षाबलों और स्थानीय लोगों को राहत एवं बचाव कार्य करते देखा गया।