Amazon Layoffs 250 Employees: एमेजॉन ने एक बार फिर कर्मचारियों की छंटनी की है। कंपनी ने अपने डिवाइसेज यूनिट में 250 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है। यह यूनिट Kindle ई-रीडर और Echo स्मार्ट स्पीकर जैसे उत्पादों के लिए जिम्मेदार है। छंटनी का सबसे ज्यादा असर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़े पदों पर पड़ा है। हालांकि, कंपनी ने यह स्पष्ट नहीं किया है कि किन क्षेत्रों में काम करने वाले कर्मचारियों की नौकरियां गई हैं।
ऐसी दी गई छंटनी की जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रभावित कर्मचारियों को सुबह-सुबह ईमेल और टेक्स्ट मैसेज भेजकर छंटनी की जानकारी दी। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की वाइस प्रेसिडेंट चेरी रॉबिन्सन ने एक ईमेल में कहा कि संगठनात्मक ढांचे की गहन समीक्षा के बाद नौकरियों में कटौती का फैसला लिया गया। इससे पहले Meta और Oracle जैसी कंपनियां भी कर्मचारियों को सुबह तड़के ईमेल भेजकर छंटनी की सूचना दे चुकी हैं।
कंपनी ने छंटनी की पुष्टि की
एमेजॉन कंपनी ने बयान जारी कर कर्मचारियों की छंटनी की पुष्टि की है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि कुछ पदों को खत्म करने का कठिन फैसला लिया गया है। हालांकि, कंपनी ने छंटनी से प्रभावित कर्मचारियों की संख्या नहीं बताई। रिपोर्ट के मुताबिक, इस फैसले से करीब 250 कर्मचारियों की नौकरी गई है।
एमेजॉन के मुताबिक, छंटनी से कंपनी को अधिक कुशलता से काम करने और उत्पाद योजनाओं के साथ तालमेल बेहतर करने में मदद मिलेगी। यह फैसला एआई के दौर में सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में बदलाव पर जारी मेमो के एक दिन बाद आया। इसी दिन कंपनी ने Alexa से लैस पांच नए डिवाइस भी पेश किए।
ये भी पढ़ें: जनरल मोटर्स में AI का असर! करीब 600 कर्मचारियों की छंटनी, जानिए क्यों बदली कंपनी की रणनीति

