होम = News Latest = अंबेडकरनगर में कानपुर के बदमाश आसिम का STF टीम ने किया एनकाउंटर, घायल सिपाही को अस्पताल में कराया गया भर्ती

अंबेडकरनगर में कानपुर के बदमाश आसिम का STF टीम ने किया एनकाउंटर, घायल सिपाही को अस्पताल में कराया गया भर्ती

Ambedkarnagar STF Encounter: उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने अंबेडकरनगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लाख रुपये के इनामी बदमाश आसिम अली उर्फ विक्की को मुठभेड़ में मार गिराया। कानपुर निवासी आसिम पर यूपी और हरियाणा में 20 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज थे। इस दौरान हुई गोलीबारी में एक सिपाही भी घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घेराबंदी के बाद हुई मुठभेड़

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 4 बजे मुखबिर से सूचना मिलने पर यूपी एसटीएफ ने जगदीशपुर गांव के पास बदमाश आसिम अली उर्फ विक्की की घेराबंदी की। खुद को चारों ओर से घिरा देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में हुई मुठभेड़ के दौरान वह मारा गया। यह एनकाउंटर जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर बेवाना थाना क्षेत्र में हुआ।

डकैती और हत्या के मामले में था वांछित

नोएडा एसटीएफ यूनिट के एडिशनल एसपी राजकुमार मिश्रा के अनुसार, साल 2014 में जौनपुर में हुई एक डकैती के दौरान आसिम अली उर्फ विक्की ने दो लोगों की हत्या कर दी थी, जबकि तीन अन्य पर जानलेवा हमला किया था। पुलिस के मुताबिक, वह कुख्यात छ्यमार गैंग का सरगना था और लंबे समय से कई गंभीर मामलों में वांछित चल रहा था।