Wednesday, Sep 09

होम = Breaking = आमेर में गाइड की मौत पर परिवार की बड़ी मांगें, 1 करोड़ मुआवजा-सरकारी नौकरी और डेयरी बूथ की मांग

आमेर में गाइड की मौत पर परिवार की बड़ी मांगें, 1 करोड़ मुआवजा-सरकारी नौकरी और डेयरी बूथ की मांग

Amer guide Death: आमेर में गाइड की मौत के बाद लोगों का गुस्सा सड़क पर नजर आया। आक्रोशित लोगों ने दुकानें बंद करवा दीं और आमेर महल जाने वाला मुख्य रास्ता रोक दिया। इससे हाथी सवारी और पर्यटकों की आवाजाही भी थम गई, जिसका असर पर्यटन कारोबार पर पड़ा।

चाकूबाजी में गाइड की मौत, आमेर में तनाव

आमेर में जीप चालक से विवाद के बाद चाकू से घायल गाइड मनीष सोनी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग जुट गए और तनाव बढ़ गया। हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है और स्कूल भी बंद कराए गए हैं।

परिवार ने मांगा 1 करोड़ मुआवजा

परिवार ने एक करोड़ रुपये मुआवजा, आश्रित को सरकारी नौकरी और डेयरी बूथ देने की मांग की है। साथ ही आमेर में अवैध और अनधिकृत रूप से जीप चलाने वालों पर कार्रवाई कर रोक लगाने और आपराधिक रिकॉर्ड वाले लोगों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी रखने की मांग की गई है।

Tags : amer Jaipur