Tuesday, Nov 10

होम = Breaking = अमिताभ बच्चन के ‘जलसा’ समेत मुंबई की 4 जगहों को बम से उड़ाने की धमकी

अमिताभ बच्चन के ‘जलसा’ समेत मुंबई की 4 जगहों को बम से उड़ाने की धमकी

by | Nov 6, 2026 | Breaking, News Latest

Amitabh Bachchan Jalsa Bomb Threat: मुंबई में बम धमाके की धमकी से हड़कंप मच गया है। इस बार निशाने पर बॉम्बे हाई कोर्ट और बीएसई के साथ बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन का बंगला 'जलसा' भी है। धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। ईमेल में वर्ली रेसकोर्स को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। ईमेल की जांच की जा रही है और धमकी भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है।

आयुष्मान और तुषार कपूर को भी मिल चुकी है धमकी

इससे पहले बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना और तुषार कपूर को भी धमकी मिल चुकी है। आयुष्मान को धमकी देने के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बेंगलुरु से एक आरोपी को गिरफ्तार किया था, जो पेशे से आईटी इंजीनियर बताया गया था। वहीं, तुषार कपूर को मिली धमकी की भी पुलिस ने जांच की थी। टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमले के बाद से बॉलीवुड के कई सितारों को अलग-अलग माध्यमों से धमकियां मिलने की घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं के बाद फिल्म इंडस्ट्री में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है और अंडरवर्ल्ड की भूमिका को लेकर भी चर्चाएं शुरू हुई हैं।

ये भी पढ़ें: रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत, पहले दिन कमाए ₹64.85 करोड़