Amravati Hospital Fire: महाराष्ट्र के अमरावती जिला महिला अस्पताल में सोमवार तड़के उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब तीसरी मंजिल पर स्थित SNCU/NICU में वेंटिलेटर में अचानक धमाका हो गया। धमाके के बाद वार्ड में भीषण आग और धुआं भर गया। हादसे में तीन नवजात बच्चों की मौत हो गई, जबकि छह की हालत गंभीर बताई जा रही है।
वेंटिलेटर में धमाके के बाद मची अफरा-तफरी, 39 नवजात थे भर्ती
घटना के वक्त SNCU/NICU में कुल 39 नवजात शिशु मौजूद थे। आग लगते ही ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल के कर्मचारियों ने मोर्चा संभाला और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश शुरू कर दी। गंभीर रूप से प्रभावित छह नवजातों को तत्काल इलाज के लिए पास के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल भेजा गया।

