Tuesday, Nov 10

होम = Breaking = दुलारचंद हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने की विधायक अनंत सिंह की जमानत रद्द, 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश

दुलारचंद हत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने की विधायक अनंत सिंह की जमानत रद्द, 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश

Anant Singh Bail Cancelled: दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के निष्कासित विधायक अनंत सिंह को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत रद्द करते हुए 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का निर्देश दिया है।

4 महीने में जांच पूरी करने का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने बिहार पुलिस को दुलारचंद यादव हत्याकांड की जांच चार महीने के भीतर पूरी करने का निर्देश भी दिया है। मोकामा विधानसभा क्षेत्र में 30 अक्टूबर 2025 को दुलारचंद की हत्या हुई थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया था। उस समय बिहार में विधानसभा चुनाव का प्रचार चल रहा था और हत्या की घटना ने चुनावी माहौल को भी प्रभावित किया था।

अनंत समेत 5 पर FIR दर्ज हुई थी

दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में घोसवरी थाने में अनंत सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई थी। घटना के बाद पुलिस ने अनंत सिंह को गिरफ्तार भी किया था। अब सुप्रीम कोर्ट ने उनकी जमानत रद्द कर 1 दिसंबर तक सरेंडर करने का निर्देश दिया है।

हत्या को बताया गया सोची समझी साजिश

पटना के तत्कालीन SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा था कि दुलारचंद यादव की हत्या एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई थी। उनके मुताबिक, वारदात के समय अनंत सिंह भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस ने इस मामले में अनंत सिंह समेत पांच लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी।

ये भी पढ़ें: अनंत सिंह ने एमएलसी चुनाव में बढ़ाई JDU की मुश्किलें, पार्टी उम्मीदवार नीरज के खिलाफ कर रहे हैं प्रचार