होम = Breaking = अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में लाल चौक पर गश्त कर रही पुलिस पर आतंकियों ने किया हमला, एक कांस्टेबल शहीद

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा में लाल चौक पर गश्त कर रही पुलिस पर आतंकियों ने किया हमला, एक कांस्टेबल शहीद

Anantnag Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार सुबह संदिग्ध आतंकियों ने गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी कर दी। हमले में जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक कांस्टेबल शहीद हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

जवाबी कार्रवाई के बाद आतंकियों की तलाश तेज

रिपोर्ट्स के मुताबिक, शहीद पुलिसकर्मी की पहचान 35 वर्षीय कांस्टेबल आशिक हुसैन के रूप में हुई है। पुलिस ने आतंकियों की गोलीबारी का जवाब दिया, लेकिन हमलावर मौके से फरार होने में सफल रहे। घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है और आतंकियों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

अमरनाथ यात्रा ड्यूटी के दौरान हुआ हमला

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह हमला उस समय हुआ जब पुलिसकर्मी अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान बाइक पर सवार एक संदिग्ध आतंकी ने अचानक फायरिंग कर दी। पुलिस ने हमलावर का पीछा किया, लेकिन वह मौके से फरार हो गया। फिलहाल उसकी पहचान और संगठन से जुड़े अन्य विवरण सामने नहीं आए