Foldable iPhone Launch: एप्पल ने बुधवार रात ‘सरप्राइज एंड शाइन’ लॉन्च इवेंट में अपना पहला फोल्डेबल iPhone डुओ पेश कर दिया। कंपनी ने इस इवेंट में कुल 6 डिवाइस लॉन्च किए। आईफोन डुओ में 5.4 इंच का कवर डिस्प्ले और अंदर 7.6 इंच की मेन स्क्रीन दी गई है, जो अब तक किसी भी iPhone में सबसे बड़ी स्क्रीन है। इसके अलावा Apple ने iPhone 18 सीरीज में इस बार सिर्फ प्रीमियम मॉडल iPhone 18 Pro और 18 Pro Max लॉन्च किए हैं। इन दोनों मॉडल्स में प्रोफेशनल DSLR कैमरों जैसी तकनीक वाला मेन कैमरा सबसे खास फीचर्स में से एक है।
iPhone Duo सबसे महंगा, कीमत ₹4.50 लाख तक
iPhone Duo Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone है। इसकी शुरुआती कीमत 3 लाख रुपये है, जबकि टॉप मॉडल की कीमत 4.50 लाख रुपये तक जाती है। भारत में इसकी बुकिंग 16 अक्टूबर से और बिक्री 23 अक्टूबर से शुरू होगी। वहीं, iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये और iPhone 18 Pro Max की 1,79,900 रुपये है। दोनों की बुकिंग 12 सितंबर और बिक्री 18 सितंबर से शुरू होगी। इवेंट में AirPods 5, Apple Watch Series 12 और Watch Ultra 4 भी लॉन्च किए गए हैं।
कैमरे को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा
Apple आज अपने एनुअल लॉन्च इवेंट में पहली बार फोल्डेबल iPhone पेश करने जा रहा है। इसके साथ iPhone 18 सीरीज के प्रीमियम मॉडल iPhone 18 Pro और 18 Pro Max भी लॉन्च किए जाएंगे। हर साल की तरह इस बार भी नए iPhone में ज्यादा दमदार प्रोसेसर मिलने की उम्मीद है, लेकिन लॉन्च से पहले सबसे ज्यादा चर्चा इसके कैमरा फीचर्स को लेकर हो रही है। खासकर Pro मॉडल्स के कैमरे में बड़े अपग्रेड की उम्मीद की जा रही है।

