Saturday, Sep 26

होम = Big News = हवा में अपना कंट्रोल खोने से प्रयागराज में क्रैश हुआ सेना का एयरक्राफ्ट, 3 को बचाया गया

हवा में अपना कंट्रोल खोने से प्रयागराज में क्रैश हुआ सेना का एयरक्राफ्ट, 3 को बचाया गया

Prayagraj aircraft crash: बुधवार को सेना का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट अपना संतुलन खोने से प्रयागराज के एक तालाब में क्रैश हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, एयरक्राफ्ट अचानक हवा में डगमगाया और शहर क्षेत्र में बीचोंबीच गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि स्थानीय लोगों ने 3 को बचाया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि एयरक्राफ्ट में कितने लोग सवार थे।

मौके पर पहुंचा बचाव दल

स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी, जिसके बाद फायर ब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके के लिए रवाना हो गईं। प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा ले रही हैं।

लोगों ने मौके पर 3 लोगों को बचाया

घटना स्थल के पास में एक स्कूल है। बच्चे प्रैक्टिकल दे रहे थे, तभी लाल रंग का सिग्नल बहुत तेज आवाज के साथ दिखाई दिया। दो मिनट बाद पैराशूट खुल गए। जहाज तालाब में गिर गया। स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर अब तक तीन लोगों को बाहर निकाला गया है। तीनों लोग वर्दी में थे।

खबर पर लगातार अपडेट जारी है

ये भी पढ़ें: मद्रास HC ने उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म वाले बयान को माना ‘हेट स्पीच’