होम = मनोरंजन = अवतार: फायर एंड ऐश का नहीं चल पाया पहले जैसा जादू, ओपनिंग में उड़ान धीमी

अवतार: फायर एंड ऐश का नहीं चल पाया पहले जैसा जादू, ओपनिंग में उड़ान धीमी

Avatar 3 Opening Day: हॉलीवुड फिल्मों ने बीते कुछ वर्षों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। 2025 में जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ, एफ1 और द कॉन्ज्यूरिंग जैसी फिल्मों ने 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर तहलका मचाया। इसी बीच साल के आखिर में जेम्स कैमरून की बहुप्रतीक्षित फिल्म अवतार: फायर एंड ऐश सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन ओपनिंग डे पर यह उम्मीदों पर पूरी तरह खरी नहीं उतर पाई।

अवतार फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2009 में आई थी, जबकि दूसरा पार्ट द वे ऑफ वाटर 13 साल बाद 2022 में रिलीज हुआ और भारत में जबरदस्त ओपनिंग दर्ज की थी। इसके मुकाबले तीसरा पार्ट सिर्फ तीन साल के अंतराल में आया, लेकिन दर्शकों का वही उत्साह नजर नहीं आया।

भारत में ओपनिंग डे कलेक्शन

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, अवतार: फायर एंड ऐश ने भारत में पहले दिन करीब 20 करोड़ रुपये की कमाई की। यह आंकड़ा किसी इंग्लिश फिल्म के लिए ठीक है, लेकिन अवतार जैसे मेगा ब्रांड के लिहाज से कमजोर माना जा रहा है। खास बात यह है कि दूसरा पार्ट भारत में पहले दिन 40 करोड़ रुपये से ज्यादा कमा चुका था।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन भी उम्मीद से कम

वैश्विक स्तर पर फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब 500 करोड़ रुपये का कारोबार किया। हालांकि यह बड़ी रकम है, लेकिन पिछले पार्ट की ओपनिंग के मुकाबले कम मानी जा रही है। फिल्म का बजट 2000 से 3000 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है, ऐसे में आगे की कमाई बेहद अहम होगी।

आगे क्या बनेगा गेमचेंजर

फिल्म को क्रिसमस और न्यू ईयर की छुट्टियों का फायदा मिलने की उम्मीद है। हालांकि मिक्स्ड रिव्यू इसके लिए चुनौती बन सकते हैं। अब सभी की नजरें ओपनिंग वीकेंड और पहले हफ्ते के कलेक्शन पर टिकी हैं, जो तय करेगा कि अवतार 3 बॉक्स ऑफिस पर कितनी ऊंची उड़ान भर पाती है।

ये भी पढ़े: Epstein Files का बड़ा खुलासा, 3 लाख दस्तावेज सार्वजनिक, राजनीति से हॉलीवुड तक मची हलचल