होम = Breaking = कांवड़ियों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, कई घायल

कांवड़ियों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, कई घायल

Ayodhya Accident: अयोध्या में सावन के पहले सोमवार पर कांवड़ यात्रा के दौरान एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने कांवड़ियों के एक समूह को टक्कर मार दी, जिससे एक कांवड़िए की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य श्रद्धालु घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाकर मामले की जांच शुरू कर दी।

पहले सोमवार पर मंदिरों में उमड़ी शिव भक्तों की भीड़

सावन के पहले सोमवार पर यूपी के शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। कांवड़ यात्रा के पांचवें दिन वाराणसी, अयोध्या, कानपुर, गाजियाबाद और बाराबंकी समेत कई जिलों के मंदिरों में जलाभिषेक के लिए आधी रात से ही लंबी कतारें लगी हैं, जबकि सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।