Monday, Nov 09

होम = Others = जौहर ट्रस्ट मामले में आजम खान को राहत नहीं, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

जौहर ट्रस्ट मामले में आजम खान को राहत नहीं, कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

Azam Khan ED Arrest: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की जेल से रिहाई के कुछ ही देर बाद मुश्किलें फिर बढ़ गईं। शनिवार को रामपुर जेल से बाहर निकलते ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। अब ईडी की टीम उन्हें गाजियाबाद की सीबीआई एमपी-एमएलए कोर्ट लेकर पहुंची, जहां पेशी के बाद अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। यह मामला आजम खान के जौहर ट्रस्ट से जुड़ा है, जिसकी जांच ईडी 2019 में दर्ज शिकायत के बाद से कर रही है।

जौहर ट्रस्ट के 494 करोड़ रुपये का हिसाब नहीं मिला

13 अक्टूबर को ईडी की टीम ने रामपुर जिला जेल में आजम खान से पूछताछ की थी। जांच के दौरान जौहर ट्रस्ट से जुड़े 494 करोड़ रुपये का हिसाब नहीं मिलने की बात सामने आई थी। इसके बाद आजम खान और ट्रस्ट के खिलाफ भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया गया। शनिवार को जेल से रिहा होते ही ईडी ने उन्हें हिरासत में ले लिया। अब उन्हें गाजियाबाद की अदालत में पेश किया गया है।

आजम बोले- मुसलमान होने की मिल रही सजा

इससे पहले रामपुर जेल के बाहर आजम खान ने कहा था कि उन्हें मुसलमान होने की सजा मिल रही है। इस पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार करते हुए कहा कि कार्रवाई उनके कथित अपराधों और भ्रष्टाचार के मामलों में हो रही है। उन्होंने जांच के दायरे में अखिलेश यादव को भी शामिल करने की मांग की।

ये भी पढ़ें: आजमगढ़ में 5 हत्याओं से सनसनी, पूजा कराने आए 2 पंडित और मां-बेटे की भी हुई मौत