Thursday, Sep 03

होम = News Big = ‘सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन करना पड़ेगा’, बाबा रामदेव की चेतावनी, सरकारी भर्तियों में 90-99% घोटाला

‘सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन करना पड़ेगा’, बाबा रामदेव की चेतावनी, सरकारी भर्तियों में 90-99% घोटाला

by | Aug 15, 2026 | News Big

Baba Ramdev Government Jobs Scam: योग गुरु बाबा रामदेव ने सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी नौकरी के इंटरव्यू में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार होता है और जाति, वर्ग या संगठन के आधार पर लोगों को फायदा पहुंचाकर योग्य उम्मीदवारों को बाहर किया जाता है।

इंटरव्यू में रिश्वत और सिफारिश का आरोप

बाबा रामदेव ने दावा किया कि सरकारी भर्तियों के इंटरव्यू में 90-99% तक घोटाला होता है। उनके मुताबिक पैसे और रिश्वत लेकर नियुक्तियां किए जाने तथा सिफारिश के आधार पर चयन की शिकायतें सामने आती हैं। उन्होंने कहा कि यह व्यवस्था न्याय के खिलाफ है। उन्होंने स्कूल-कॉलेजों की बदहाल सुविधाओं का मुद्दा भी उठाया। रामदेव के अनुसार कई बच्चे बिजली-पानी और किताबों जैसी बुनियादी सुविधाओं की कमी की शिकायत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 10वीं-12वीं के अंक भी कई प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन के दौरान नहीं जुड़ते।

बोले- अराजकता नहीं, सुधार चाहते हैं

रामदेव ने कहा कि अगर व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि वह आंदोलन या अराजकता के समर्थक नहीं हैं, लेकिन देश में हो रही गड़बड़ियों को ठीक करना जरूरी है।

राजनेताओं से की साथ आने की अपील

बाबा रामदेव ने नेताओं से आपसी विवाद छोड़कर देशहित में काम करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लड़ाई पाकिस्तान और विदेशी ताकतों से होनी चाहिए, देश के भीतर एक-दूसरे से नहीं। उन्होंने नफरत को गलत बताते हुए कहा कि देश में जो अच्छा काम हो रहा है, उसकी सराहना भी की जानी चाहिए।

ये भी पढ़े: ‘खाकी का सितारा’ से गूंजा यूपी पुलिस का जज्बा, CM योगी ने राज शांडिल्य को किया सम्मानित