Sunday, Sep 06

होम = Breaking = सिंगर बादशाह से अलग होने के बाद ईशा का छलका दर्द, कहा- शादी से डर लगता है

सिंगर बादशाह से अलग होने के बाद ईशा का छलका दर्द, कहा- शादी से डर लगता है

Isha Rikhi News: बादशाह और ईशा रिखी की निजी जिंदगी एक बार फिर चर्चा में है। दोनों ने इसी साल शादी कर फैंस को चौंका दिया था, लेकिन कुछ ही महीनों बाद उनके अलग होने की खबरें सामने आईं। अब ईशा ने पहली बार इस रिश्ते और अपनी जिंदगी के मौजूदा दौर को लेकर खुलकर बात की है।

ईशा ने बताया, पिछला साल रहा मुश्किल

Bombay Times को दिए इंटरव्यू में ईशा रिखी ने कहा कि वह अपनी जिंदगी के इस मुश्किल दौर को पीछे छोड़कर आगे बढ़ना चाहती हैं। उन्होंने साफ किया कि वह अपनी निजी जिंदगी को पब्लिक तमाशा नहीं बनाना चाहतीं। वहीं, बादशाह के साथ मौजूदा रिश्ते को लेकर ईशा ने इसे ‘जटिल’ बताया। उन्होंने बताया कि पिछले साल का दौर उनके लिए काफी मुश्किल रहा, लेकिन आस्था ने उन्हें इससे उबरने में मदद की। ईशा ने यह भी बताया कि महज आठ साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता को खो दिया था और जिंदगी ने उन्हें कई बार मुश्किल हालात से गुजरने पर मजबूर किया।

ईशा ने शादी की अफवाहों पर दी सफाई

ईशा रिखी ने कहा कि उनका प्यार पर भरोसा कायम है, लेकिन फिलहाल वह रोमांटिक रिश्ते या दोबारा शादी के बारे में नहीं सोच रहीं। साथ ही, उन्होंने अपनी शादी और सेपरेशन को लेकर चल रही अफवाहों पर नाराजगी जताते हुए लोगों से अपील की कि उनकी ओर से पुष्टि के बिना किसी खबर पर भरोसा न करें।