Bypoll Counting News: तीन राज्यों की तीन विधानसभा सीटों पर आज फैसला आने का दिन है। बिहार के बांकीपुर, गुजरात के मांजलपुर और मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव के लिए मतगणना सोमवार सुबह से काउंटिंग जारी है। कुछ ही घंटों में साफ हो जाएगा कि इन सीटों पर जनता ने किस पार्टी पर भरोसा जताया है।
बांकीपुर में पहले राउंड में प्रशांत किशोर आगे
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में जन सुराज के प्रशांत किशोर बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि भाजपा उम्मीदवार नीरज सिन्हा फिलहाल पीछे चल रहे हैं। मालूम हो कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद उपचुनाव कराया गया। अब मतगणना के साथ ही साफ होगा कि बांकीपुर की जनता ने किस पर भरोसा जताया है।
मांजलपुर में भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने
गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर भाजपा के वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री योगेश पटेल के निधन के बाद उपचुनाव कराया गया। इस सीट पर सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। भाजपा ने पूर्व पार्षद सतीश गोविंदभाई पटेल को मैदान में उतारा है। अब तक की वोट काउंटिंग में बढ़त बनाई हुई है। कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व मंत्री भीखाभाई रबारी पीछे चल रहे हैं।
दतिया में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार
मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को एक धोखाधड़ी मामले में सजा मिलने के बाद उपचुनाव कराया गया। सोमवार सुबह से वोटों की गिनती जारी है। तीसरे राउंड के बाद कांग्रेस आगे है। कुल 21 उम्मीदवार मैदान में हैं और आज की मतगणना के साथ नए विधायक के नाम पर मुहर लग जाएगी।

