Baramati Plane Accident: महाराष्ट्र के पुणे जिले में बारामती हवाई पट्टी के पास रविवार को एक ट्रेनर विमान हादसे का शिकार हो गया। पुलिस के मुताबिक, यह विमान एक निजी कंपनी का है। राहत की बात है कि हादसे में फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है। घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव टीमों को भेजा गया है।
लैंडिंग के दौरान रनवे से बाहर निकला विमान
विमान VT-SEX में कैप्टन चिराग शशिकांत दोईफोडे और कैडेट अभिजीत जांद्रे सवार थे। दोनों प्रशिक्षण अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान रनवे 29 पर लैंडिंग के बाद विमान पूरी तरह रुक नहीं पाया और रनवे के अंतिम हिस्से से आगे निकलकर बाहर चला गया। हादसे में दोनों के सुरक्षित होने की जानकारी है।
हादसे में कोई घायल नहीं, अजित पवार की भी यहीं हुई थी मौत
पुणे ग्रामीण एसपी संदीप सिंह गिल के मुताबिक, प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान VT-SAX विमान बारामती एयरफील्ड के रनवे से बाहर निकल गया। विमान में कैप्टन चिराग शशिकांत दोईफोडे और कैडेट अभिजीत जांद्रे सवार थे। हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। बता दें कि इसी हवाई पट्टी पर विमान हादसे में महाराष्ट्र के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत हुई थी।

