बंगाल की वोटर लिस्ट में बड़ा फेरबदल
Bengal SIR Update: पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद तैयार की गई नई वोटर लिस्ट में कुल मतदाताओं की संख्या 7.04 करोड़ से अधिक दर्ज की गई है। यह जानकारी राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने शनिवार को साझा की।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार, पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान फॉर्म-7 के माध्यम से 5.46 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए। ये वे मामले थे, जिनमें मतदाताओं की मृत्यु, स्थानांतरण या एक से अधिक जगह नाम दर्ज होने जैसी अनियमितताएं पाई गईं। वहीं, फॉर्म-6 और फॉर्म 6-ए के जरिये 1.82 लाख से ज्यादा नए मतदाताओं को सूची में जोड़ा गया, जिससे युवा और नए पात्र मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।
अग्रवाल ने बताया कि पुनरीक्षण के दौरान 58 लाख से अधिक गणना फॉर्म प्राप्त नहीं हो सके। इनमें मृत मतदाता, दूसरे स्थान पर स्थानांतरित हो चुके लोग और डुप्लीकेट नामों से जुड़े मामले शामिल हैं। इसके अलावा, 60 लाख से अधिक ऐसे मतदाता हैं जिनका सत्यापन अभी पूरा नहीं हो पाया है, हालांकि उन्हें अस्थायी रूप से SIR के बाद की सूची में शामिल किया गया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह पूरा पुनरीक्षण कार्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार किया गया है। शेष बचे मामलों की जांच प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी, ताकि मतदाता सूची पूरी तरह सटीक और पारदर्शी बन सके। नई वोटर लिस्ट के आंकड़ों ने जहां प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है, वहीं राजनीतिक गलियारों में भी इस बदलाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
ये भी पढ़ें: धान के खेतों तक उड़े शव… आंध्र प्रदेश में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाके से 18 की मौत
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…