Cover Story Latest

भोजशाला विवाद: अंतरिम ‘सुप्रीम’ फैसले के बाद पीछे की जमीन पर पढ़ी गई जुमे की नमाज, पुलिस ने की बैरिकेडिंग; स्थानीय लोगों ने जताई थी आपत्ति

Bhojshala Dispute Friday Namaz: मध्य प्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर से जुड़े विवाद में शुक्रवार को नया घटनाक्रम देखने को मिला। सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश के बाद भोजशाला की पिछली बाउंड्रीवॉल से सटी जमीन पर जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए और पूरे क्षेत्र में पुलिस बल तैनात रखा।

प्रशासन और मुस्लिम पक्ष के बीच बनी सहमति

जानकारी के अनुसार, गुरुवार देर रात प्रशासन और मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों के बीच चर्चा हुई थी। इसके बाद भोजशाला से सटी खसरा नंबर 612 की जमीन पर जुमे की नमाज अदा करने पर सहमति बनी। शुक्रवार दोपहर नमाज के लिए लोग निर्धारित स्थान पर पहुंचे, जहां प्रशासन पहले से ही व्यवस्था में जुटा हुआ था।

बारिश के बीच अदा की गई नमाज

बारिश के कारण जमीन गीली होने से प्रशासन की ओर से तिरपाल बिछाने की व्यवस्था की गई। शुरुआत में कम संख्या में लोग पहुंचे, लेकिन समय के साथ नमाजियों की संख्या बढ़ती गई। नमाज शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और पूरे समय सुरक्षा एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए रहीं।

स्थानीय लोगों ने जताई आपत्ति

नमाज के लिए उपयोग की गई जमीन को लेकर कुछ स्थानीय लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई। उनका कहना है कि संबंधित भूमि निजी स्वामित्व वाली कृषि जमीन है और वहां धार्मिक गतिविधियों की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखी और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की।

5 अगस्त की सुनवाई पर टिकी निगाहें

मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के अंतरिम आदेश को महत्वपूर्ण बताते हुए आगे की सुनवाई का इंतजार करने की बात कही है। अब सभी की नजर 5 अगस्त को होने वाली अगली सुनवाई पर है, जहां इस विवाद से जुड़े कई अहम पहलुओं पर चर्चा हो सकती है।
भोजशाला विवाद लंबे समय से संवेदनशील मुद्दा बना हुआ है। फिलहाल प्रशासन ने शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर जोर दिया है, जबकि दोनों पक्षों की नजर अब सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई पर टिकी हुई है।

ये भी पढ़ें: https://newsindia24x7.tv/dhar-bhojshala-sc-big-decision-jumme-ki-namaz-near-premises/

Lavanya Dayal

Recent Posts

दिल्ली अक्षरधाम में अन्नकूट महोत्सव, भगवान स्वामिनारायण को चढ़ाए गए 1,256 सात्विक व्यंजन

Delhi Akshardham Annakut Mahotsav 2026: नई दिल्ली, 10 नवंबर 2026: दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम मंदिर…

11 hours ago

इबोला से जूझ रहे कांगो में ISIS से जुड़े आतंकियों का हमला, 180 मरीज अस्पताल छोड़कर भागे; 33 लोगों की मौत

Congo Ebola Attack: अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (DRC) के पूर्वी हिस्से में इबोला…

12 hours ago

शहडोल में दर्दनाक हादसा, पुलिस की गाड़ी देखकर तालाब में कूदे 4 किशोर; 3 की मौत, परिवारों को 4-4 लाख की मदद

Shahdol News: मध्य प्रदेश के शहडोल में एक दर्दनाक हादसे में तीन किशोरों की तालाब…

13 hours ago

बुल्गारिया में भीषण सड़क हादसा, 50 गाड़ियां आपस में टकराईं; 11 लोगों की मौत, 48 घायल

Bulgaria Road Accident: यूरोपीय देश बुल्गारिया में मंगलवार सुबह घने कोहरे के कारण भीषण सड़क…

13 hours ago

सोनिया गांधी के खुलासे पर शर्मिष्ठा मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- PM बनने की महत्वाकांक्षा रखना अपराध नहीं

Sonia Gandhi Pranab Mukherjee PM Ambition: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की आत्मकथा Belonging:…

13 hours ago

गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव, एक कोच का शीशा टूटा; यात्री सुरक्षित

Vande Bharat Express Stone Pelting: गुजरात के अमरेली जिले में साबरमती से वेरावल जा रही…

13 hours ago