Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के सूरज नगर चौराहे पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 7 फीट लंबा अजगर एक Alto 800 कार के अंदर घुस गया। अजगर गाड़ी के निचले हिस्से में चेसिस के भीतर छिपा हुआ था। इसकी जानकारी मिलते ही राहगीरों और आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
चेसिस में छिपे अजगर को निकालना हुआ मुश्किल
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अजगर कार के निचले हिस्से में इस तरह छिपा था कि उसे बाहर निकालना आसान नहीं था। इसके बाद लोगों ने सर्प विशेषज्ञ मिथुन बकोदिया को सूचना दी। मौके पर पहुंचे विशेषज्ञ ने अजगर को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
कार को उल्टा कर किया गया रेस्क्यू
अजगर तक पहुंचने और उसे बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार कार को उल्टा करके अजगर को निकालने की कोशिश की गई। कई प्रयासों के बाद मिथुन बकोदिया ने करीब 7 फीट लंबे अजगर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
रेस्क्यू सफल होने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। कुछ समय तक सूरज नगर चौराहे पर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। राहगीरों की मदद से सर्प विशेषज्ञ को बुलाया गया था। कार के चेसिस में छिपे अजगर का यह रेस्क्यू स्थानीय लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
ये भी पढ़े: मंत्रोच्चार के साथ 24 मिनट में 108 सूर्य नमस्कार, डॉ. नवदीप जोशी का नाम दो रिकॉर्ड बुक में दर्ज

