होम = खेल = टीम इंडिया में वापसी पर भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘कॉल आएगा तो मना नहीं करूंगा’

टीम इंडिया में वापसी पर भुवनेश्वर कुमार ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘कॉल आएगा तो मना नहीं करूंगा’

by | Aug 10, 2026 | खेल

Bhuvneshwar Kumar: टीम इंडिया से लंबे समय से बाहर चल रहे भुवनेश्वर कुमार की 2027 वनडे वर्ल्ड कप में वापसी की चर्चा तेज है। रविचंद्रन अश्विन समेत कई पूर्व खिलाड़ियों ने भुवी को टीम में शामिल करने की पैरवी की है। अब खुद भुवनेश्वर ने वापसी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

टीम इंडिया में वापसी के लिए तैयार भुवी

भारतीय टीम में वापसी को लेकर भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि अगर उन्हें टीम से बुलावा आता है तो वह मना नहीं करेंगे और खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल उनका पूरा ध्यान क्रिकेट खेलने पर है और इसी वजह से वह यूपी T20 लीग में हिस्सा ले रहे हैं। भुवी ने साफ किया कि उनका लक्ष्य किसी दूसरे स्तर तक पहुंचना नहीं, बल्कि लगातार क्रिकेट खेलते रहना है।

क्रिकेट ही मेरा पैशन है: भुवी

भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि दूसरे लोग टीम में वापसी को लेकर जो भी कह रहे हैं, वह उनकी राय है। उनका काम सिर्फ क्रिकेट खेलना और अपना सर्वश्रेष्ठ देना है। उन्होंने कहा कि वह किसी अगले स्तर पर पहुंचने के मकसद से नहीं, बल्कि क्रिकेट से प्यार और अपने पैशन की वजह से खेल रहे हैं। भुवनेश्वर ने 121 वनडे में 141 विकेट हासिल किए हैं।