होम = Breaking = समस्तीपुर में छात्रों का सड़क पर प्रदर्शन, आगजनी के बाद यातायात ठप

समस्तीपुर में छात्रों का सड़क पर प्रदर्शन, आगजनी के बाद यातायात ठप

by | Jul 25, 2026 | Breaking, बिहार

Samastipur Student Protest: वाम दलों के आह्वान पर बुलाए गए बिहार बंद का असर शनिवार सुबह समस्तीपुर में भी देखने को मिला। समस्तीपुर शहर के पटेल गोलंबर पर बड़ी संख्या में बंद समर्थक और छात्र सड़क पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर आगजनी की और केंद्र सरकार की शिक्षा नीति तथा NEET पेपर लीक मामले के विरोध में जमकर नारेबाजी की। कई प्रदर्शनकारी सड़क पर बैठ गए और लेटकर प्रतीकात्मक विरोध जताया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और सुरक्षा के मद्देनजर QRT टीम व टीयर गैस लॉन्चर के साथ अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई। महागठबंधन के समर्थन के चलते बंद समर्थकों का उत्साह और अधिक बढ़ा हुआ नजर आया।

बसों की आवाजाही ठप, आगजनी से यातायात प्रभावित

प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर बसों की आवाजाही रोक दी और बीच सड़क पर आगजनी करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस बल ने स्थिति पर नजर बनाए रखी और प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

NEET पेपर लीक के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र

शनिवार सुबह विभिन्न छात्र संगठनों के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में समस्तीपुर के पटेल गोलंबर पर जुटे और सड़क पर बैठकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने NEET पेपर लीक मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए सड़क जाम कर दिया, जिससे बसों समेत अन्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और दोनों ओर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाते हुए धीरे-धीरे यातायात सामान्य कराया।

Tags : Samastipur