Thursday, Sep 24

होम = State = बिहार = बिहार चुनाव 2025: पहले चरण के नामांकन शुरू, 18 जिलों की 121 सीटों पर मुकाबला तेज

बिहार चुनाव 2025: पहले चरण के नामांकन शुरू, 18 जिलों की 121 सीटों पर मुकाबला तेज

by | Oct 10, 2025 | बिहार

बिहार चुनाव 2025 : बिहार में एक बार फिर सियासी माहौल गरमा गया है। विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया शुक्रवार 10 अक्टूबर से शुरू हो गई है। जैसे ही निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना को जारी किया उससे सारे राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई और उम्मीदवारों की दौड़ शुरू हो गई।इस चरण में राज्य के 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान होना है। इनमें पटना, भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज, सीवान, सारण, मुजफ्फरपुर, वैशाली, दरभंगा, समस्तीपुर, मधेपुरा, सहरसा, खगड़िया, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा और नालंदा जैसे प्रमुख जिले शामिल हैं। नामांकन की आखिरी तारीख 17 अक्टूबर रखी गई है । जबकि 18 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 20 अक्टूबर तक उम्मीदवार अपने नाम वापस ले सकेंगे।

राजनीतिक दृष्टि से बेहद अहम 


राजनीतिक दृष्टि से यह चरण बेहद अहम माना जा रहा है क्योंकि 2020 के चुनाव में इन्हीं 121 सीटों पर एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। उस समय एनडीए ने 62 सीटें और महागठबंधन ने 59 सीटें जीती थीं। पार्टीवार नतीजों की बात करें तो राजद ने 41, भाजपा ने 32, जदयू ने 23 और कांग्रेस ने 9 सीटों पर जीत दर्ज की थी।अब पांच साल बाद फिर वही सीटें सत्ता की राह तय करेंगी।नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए एक बार फिर विकास और स्थिरता के मुद्दे पर जनता के बीच पहुंच रहा है, जबकि तेजस्वी यादव के नेतृत्व में महागठबंधन बदलाव की हवा बनाने की कोशिश कर रहा है। दोनों गठबंधन रैलियों, जनसभाओं और सोशल मीडिया अभियानों के ज़रिए मतदाताओं को अपनी ओर खींचने में जुटे हैं।

चुनाव आयोग सख्त के निर्देश


चुनाव आयोग ने सभी जिलों के प्रशासन को सख्त निर्देश दिए हैं कि नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से पूरी हो। उम्मीदवारों को नामांकन के दौरान चुनाव आचार संहिता और सुरक्षा नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा।पहले चरण को लेकर हर पार्टी की नजर खास तौर पर पटना और आस-पास की हाई-प्रोफाइल सीटों पर टिकी हुई है। इन सीटों पर होने वाला मुकाबला यह तय करेगा कि इस बार जनता किस पर भरोसा जताती है — एनडीए पर या महागठबंधन पर।

ये भी पढ़े –जन सुराज पार्टी की पहली सूची जारी, नामों की एंट्री पर कार्यकर्ताओं में नाराज़गी