Friday, Sep 25

होम = State = Bihar Politics: AIMIM ने दूसरी पार्टियों के साथ गठबंधन, 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी

Bihar Politics: AIMIM ने दूसरी पार्टियों के साथ गठबंधन, 100 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी

by | Oct 15, 2025 | State, बिहार

बिहार विधानसभ चुनाव 2025 (Bihar Election 2025) को लेकर एक तरफ उम्मीदवारों की लिस्ट जारी हो रही है। वहीं दूसरी तरफ, पॉलिटिकल पार्टनरशिप टूटने और जुड़ने का दौर भी चल रहा है। जन सुराज पार्टी, बीजेपी और जदयू की लिस्ट जारी होने के बाद अब ओवैसी की पार्टी AIMIM ने 2 दलों के साथ गठबंधन कर लिया है।

बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही राज्य में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं, जहां एक तरफ सीटों को लेकर सभी बड़े दल फैसला नहीं ले पा रहे हैं, एक-एक सीट को लेकर पार्टी काफी विचार कर रही है। पॉलिटिकल पार्टनरशिप टूटने और जुड़ने का दौर चल रहा है। तो वहीं बिहार में अब थ्रड फ्रंट देखने को मिल रहा है। दरअसल AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने बिहार में थ्रड फ्रंट ग्रुप तैयार कर लिया है।

ओवैसी ने चला दांव


महागठबंधन के साथ बात नहीं बनने के बाद ओवैसी ने एक बड़ा दांव चला है। ओवैसी ने बिहार में अन्य राजनीतिक दलों के साथ मिलकर थर्ड फ्रंट बनाने की घोषणा की है। ओवैसी अपने इस ग्रुप में स्वामी प्रसाद मौर्य की पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह नया गठबंधन बिहार के चुनावी समीकरणों पर प्रभाव ड़ाल सकता है, अगर सीटों की बात करें तो ओवैसी का थ्रड फ्रंट मुस्लिम और ओबीसी सीटों पर प्रभाव डाल सकता है, खासकर जहां वोटों का ध्रुवीकरण होता है। जानकारी के लिए बता दें कि ओवैसी की पार्टी AIMIM ने 2 दलों के साथ गठबंधन कर लिया है।

इसके साथ ही AIMIM के प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमाम ने इस गठबंधन की घोषणा है, साथ ही उन्होंने कहा कि इस बार उनकी पार्टी अपने पारंपरिक सीमांचल क्षेत्र से बाहर निकलकर राज्य की 32 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। इतना ही नहीं प्रदेश अध्यक्ष अख्तरुल इमाम ने महागठबंधन को चारों तरफ से घेरने की कोशिश की है।

''परिणाम उन्हें चुनाव में भुगतना पड़ेगा''


अख्तरुल इमाम ने महागठबंधन RJD-कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि राजद नेता तेजस्वी यादव ने AIMIM को गठबंधन में शामिल न करके बड़ी गलती की है. इमाम ने दावा किया कि उन्होंने सिर्फ 6 सीटें मांगी थीं, लेकिन उन्हें शामिल नहीं किया गया, जिसका परिणाम उन्हें चुनाव में भुगतना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें:https://newsindia24x7.tv/world/after-nepal-gen-z-protests-in-this-country-president-flees-the-country-19886/

अख्तरुल इमाम ने आरोप लगाया कि तेजस्वी यादव 'कहीं से गाइड' हो रहे हैं, जिसके चलते वह हमेशा विपक्ष में ही रहेंगे. उन्होंने कहा कि 'MY' (मुस्लिम-यादव) की बात करने वाली राजद अब 'M' (मुस्लिम) को भूल गई है और मुसलमानों को थर्ड फ्रंट चुनने के लिए 'मजबूर' कर दिया गया है।

Tags : bihar news