Friday, Sep 25

होम = State = बिहार = इरफान अंसारी का विवादित बयान,भाजपा के कार्यालयों को खंडहर बनाने की दी धमकी

इरफान अंसारी का विवादित बयान,भाजपा के कार्यालयों को खंडहर बनाने की दी धमकी

by | Sep 1, 2025 | बिहार

Bihar Politics: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव की सियासी हलचल अब झारखंड में भी महसूस की जा रही है. शुक्रवार को बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर टकराव हुआ, जिससे सियासी तापमान और भी बढ़ गया. कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय, सदाकत आश्रम पर हमला किया और तोड़फोड़ की. इस घटना को लेकर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने तीखा बयान दिया है.

भाजपा ने कांग्रेस के मंदिर पर हमला किया है : अंसारी

इरफान अंसारी ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने कांग्रेस के मंदिर पर हमला किया है. अब राहुल गांधी जी के इशारे का इंतजार है, मैं भाजपा के हर ऑफिस को खंडहर बना दूंगा. अंसारी का यह बयान राज्य की राजनीति में तूफान मचा सकता है और उनके बयान के बाद सियासी माहौल गरमा गया है.

ये भी पढ़ें : भारत की चाल से डर गया अमेरिका…! SCO में भारत-चीन-रूस की मुलाकात के बीच अमेरिकी दूतावास का बड़ा बयान

बातों को गंभीरता से लेने की कोई आवश्यकता नहीं :भाजपा

इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने इरफान अंसारी के शब्दों को हल्के और अपरिपक्व बताते हुए कहा कि झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री की बातों को गंभीरता से लेने की कोई आवश्यकता नहीं है. भाजपा के नेताओं ने कहा कि अंसारी का बयान अक्सर हंसी का कारण बनता है और उनकी बातों का कोई ठोस आधार नहीं होता. भाजपा ने यह भी आरोप लगाया कि अंसारी के बयान में स्पष्टता की कमी है और वह सटीकता से यह नहीं समझ पाते कि कब और क्या बोलना चाहिए.