BRICS Summit 2026: BRICS देशों ने शनिवार को शिखर सम्मेलन के लिए साझा घोषणा पर सहमति जताई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BRICS दिल्ली घोषणा को अपनाए जाने की जानकारी दी। बैठक की शुरुआत करते हुए मोदी ने कहा कि BRICS अब एक परिपक्व समूह बन चुका है और वैश्विक मंच पर अपनी एकता व सहमति को ठोस नतीजों में बदलने का समय आ गया है।
परमाणु खतरे और एकतरफा कदमों पर चिंता
घोषणा में दुनिया में बढ़ते परमाणु खतरे और संघर्ष के जोखिम पर चिंता व्यक्त की गई। साथ ही अंतरराष्ट्रीय कानून के विपरीत लगाए जाने वाले ‘एकतरफा’ दबावपूर्ण उपायों की निंदा की गई। यह सहमति इसलिए अहम है क्योंकि पश्चिम एशिया में अमेरिका-ईरान संघर्ष को लेकर ईरान और UAE के बीच मतभेद सामने आए थे।
इन दोनों देशों के अलग-अलग रुख के कारण BRICS शिखर सम्मेलन से पहले कई मंत्रिस्तरीय बैठकों में साझा भाषा पर सहमति नहीं बन पा रही थी। दोनों ही भारत के करीबी सहयोगी हैं।
मोदी ने ईरान और UAE नेताओं से की मुलाकात
BRICS शिखर सम्मेलन से पहले शेरपाओं ने कई दिनों तक पश्चिम एशिया की स्थिति पर घोषणा की भाषा को लेकर बातचीत की। शुक्रवार को मोदी ने ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन से द्विपक्षीय वार्ता की। करीब दो हफ्ते में यह उनकी दूसरी मुलाकात थी।
दोनों ने भारत-ईरान संबंधों के साथ पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा की। मोदी ने पेजेशकियन की भारत यात्रा को उनका पहला दौरा होने के कारण “और खास” बताया। शनिवार को मोदी ने अबू धाबी के क्राउन प्रिंस खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से भी मुलाकात की।
ये भी पढ़े: हैदराबाद में रिटायर्ड आर्मी जवान ने चुराए 4 AK-203 समेत हथियार, 1,900 राउंड बरामद

