Friday, Sep 25

होम = News Latest = बजट स्पेशल 2026: सरकार बजट में बुजुर्गों को रेल टिकट के दामों मेें दे सकती है छूट!; कोविड के दौरान बंद हुई थी यह सुविधा

बजट स्पेशल 2026: सरकार बजट में बुजुर्गों को रेल टिकट के दामों मेें दे सकती है छूट!; कोविड के दौरान बंद हुई थी यह सुविधा

Union Budget 2026: केंद्र सरकार अपने आम बजट में बुजुर्गों को रेल यात्रा के लिए टिकट के दामों में छूट दे सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, रेल मंत्रालय देश में सीनियर सिटीजन कन्सेशन को दोबारा बहाल करने को लेकर विचार विमर्श कर रहा है। बजट से पहले हुई अहम बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई है। बैठक में बुजुर्ग यात्रियों को राहत देने के विकल्पों पर चर्चा की गई।

रेल मंत्रालय ने वित्त मंत्रालय को भेजा प्रस्ताव

रेल मंत्रालय ने इस संबंध में वित्त मंत्रालय को एक प्रस्ताव भेजा है। सूत्रों के अनुसार, इस प्रस्ताव में सीनियर सिटीजन कन्सेशन को फिर से शुरू करने का सुझाव दिया गया है। हालांकि इस पर अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

6 साल पहले रोक दी गई बुजुर्गों को मिलने वाली छूट

रिपोर्ट के मुताबिक, रेल मंत्रालय का कहना है कि फिलहाल सीनियर सिटीजन कन्सेशन को बहाल करने को लेकर चर्चा जारी है, लेकिन इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। मालूम हो कि कोविड महामारी के दौरान मार्च 2020 में सीनियर सिटीजन को मिलने वाली रेल टिकट छूट को रोक दिया गया था। इसके बाद से लगातार बुजुर्ग यात्रियों की ओर से इस कन्सेशन को दोबारा शुरू करने की मांग की जा रही थी।

ये भी पढ़ें: बजट इतिहास: ब्रिटिश सरकार की परंपरा खत्म कर मोदी सरकार में पहली बार आम बजट में पेश हुआ था रेल बजट