Chandrika Dixit Vada Pav viral video: 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर चर्चा में हैं। दिल्ली की सड़कों पर वड़ा पाव बेचकर पहचान बनाने वाली और बाद में बिग बॉस ओटीटी 3 में नजर आ चुकीं चंद्रिका का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह फिर से सड़क किनारे ठेले पर वड़ा पाव बेचती दिखाई दे रही हैं।
वीडियो ने बढ़ाई लोगों की उत्सुकता
वीडियो में चंद्रिका पहले कढ़ाई की पूजा करती हैं, टीका लगाती हैं, चाय पीती हैं और फिर सुबह से शाम तक ठेले पर वड़ा पाव बेचती नजर आती हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जितना शुक्रिया अदा करूं उतना कम होगा। हर हर महादेव।" वहीं वीडियो पर "वक्त से बढ़कर कुछ नहीं" लिखकर रोने वाला इमोजी भी लगाया।
सोशल मीडिया पर उठे कई सवाल
वीडियो देखने के बाद यूजर्स हैरान हैं। कुछ ने लिखा कि उनकी सफलता कुछ समय की थी और वह फिर ठेले पर लौट आईं, जबकि कई लोगों ने उन्हें हिम्मत बंधाई। बिग बॉस से बाहर आने के बाद चंद्रिका ने वड़ा पाव की दुकान शुरू की थी, ऐसे में लोग पूछ रहे हैं कि अब उस दुकान का क्या हुआ और क्या उन्होंने उसे बंद या बेच दिया है।
वीडियो पर अटकलें तेज
कुछ यूजर्स का मानना है कि चंद्रिका केवल पब्लिसिटी के लिए ठेले पर लौटी हैं, जबकि कुछ का कहना है कि यह पुराना वीडियो है, जिसे दोबारा पोस्ट किया गया है। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है और इस बारे में केवल चंद्रिका ही स्पष्ट कर सकती हैं। हालांकि, इस वीडियो ने उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ला दिया है।
पहले भी बटोर चुकी हैं सुर्खियां
हाल के दिनों में चंद्रिका अपने पति गौरव गेरा के साथ कथित तलाक ड्रामा, एक मिस्ट्री मैन के साथ रोमांटिक वीडियो और पति पर लगाए गए आरोपों को लेकर भी चर्चा में रही थीं। अब दोनों फिर साथ हैं और सोशल मीडिया पर साथ में वीडियो बनाते हैं। वड़ा पाव बेचने के अलावा चंद्रिका कंटेंट क्रिएटर भी हैं और पति के साथ वीडियो शेयर करती रहती हैं।
ये भी पढ़े: ‘मां ने शादी तय कर दी’… युवती ने मुंडवाया सिर, वायरल वीडियो ने छेड़ी नई बहस

