Thursday, Sep 24

होम = दुनिया = चीन के किंघाई प्रांत में 5.1 तीव्रता का भूकंप, 10 KM गहराई में था केंद्र

चीन के किंघाई प्रांत में 5.1 तीव्रता का भूकंप, 10 KM गहराई में था केंद्र

by | Sep 4, 2026 | दुनिया

China Earthquake: चीन के उत्तर-पश्चिमी किंघाई प्रांत के हैक्सी प्रीफेक्चर में शुक्रवार तड़के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। सीईएनसी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 5.1 मैग्नीट्यूड रही। भूकंप का केंद्र जमीन के भीतर सिर्फ 10 किलोमीटर की गहराई पर था, जिसकी वजह से झटके ज्यादा महसूस किए जाने की संभावना रहती है।

10 किलोमीटर गहराई में था भूकंप का केंद्र

CENC के अनुसार, भूकंप शुक्रवार सुबह 1:04 बजे (बीजिंग समय) आया। इसका केंद्र 37.84 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 95.59 डिग्री पूर्वी देशांतर पर दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र जमीन के भीतर 10 किलोमीटर की गहराई में था। आम तौर पर कम गहराई पर आने वाले भूकंपों के झटके सतह पर ज्यादा महसूस किए जा सकते हैं।

बीते दिन तिब्बत में आया था भूकंप

तिब्बत में गुरुवार को भूकंप के झटकों से लोग सहम गए थे। रिपोर्ट के मुताबिक इस भूकंप की तीव्रता 5.0 थी। ऐसे में नेपाल में तबाही के बीच तिब्बत में आए इस भूकंप ने भी चिंता बढ़ा दी है।