होम = Breaking = चीन के पूर्वी तट पर ‘डॉल्फिन’ तूफान का असर, शंघाई में 1,300+ उड़ानें रद्द, प्रशासन अलर्ट

चीन के पूर्वी तट पर ‘डॉल्फिन’ तूफान का असर, शंघाई में 1,300+ उड़ानें रद्द, प्रशासन अलर्ट

by | Aug 10, 2026 | Breaking, Trending

China Typhoon Dolphin: चीन के पूर्वी तट पर रविवार शाम चक्रवाती तूफान ‘डॉल्फिन’ ने दस्तक देकर भारी तबाही का खतरा बढ़ा दिया है। तूफान के असर से शंघाई में 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि झेजियांग और शंघाई से 4 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। तेज हवाओं और भारी बारिश के चलते कई इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन का खतरा मंडरा रहा है।

शंघाई में उड़ानें रद्द, लाखों लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे

तूफान ‘डॉल्फिन’ के चलते शंघाई के दोनों प्रमुख एयरपोर्ट पर करीब 60% उड़ानें रद्द कर दी गईं। झेजियांग में 3.9 लाख और शंघाई में 30 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। ताइवान और फिलीपींस में भी भारी बारिश से बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं हुईं। फिलीपींस के बागियो में भूस्खलन से तीन मकान क्षतिग्रस्त हुए, जबकि 7 लोग लापता बताए गए हैं।

फिलीपींस में बाढ़, 12 हजार से ज्यादा लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाए गए

फिलीपींस में तूफान के असर से मनीला समेत कई इलाकों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। अधिकारियों ने 12 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। कई क्षेत्रों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। इससे पहले मानसूनी बारिश के बीच आए उष्णकटिबंधीय तूफान से कम से कम 6 लोगों की मौत हो चुकी है।