होम = Breaking = दिपके ने घोषित किया राजनीतिक एजेंडा, सितंबर से चलेगा ‘बोलती पब्लिक’ अभियान

दिपके ने घोषित किया राजनीतिक एजेंडा, सितंबर से चलेगा ‘बोलती पब्लिक’ अभियान

Bolti Public Campaign: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने जंतर-मंतर आंदोलन और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को युवाओं की बड़ी जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक आंदोलन की सफलता का प्रतीक है और इसी के साथ पार्टी ने अपने आगामी राजनीतिक एजेंडे का भी ऐलान किया।

संविधान आधारित राजनीति पर जोर

दिपके ने कहा कि कॉकरोच जनता पार्टी संविधान के मूल्यों पर आधारित राजनीति करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर, महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के विचारों से प्रेरित होकर सामाजिक न्याय, लोकतंत्र और संवैधानिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए काम करेगी।

अगले माह से चलेगा 'बोलती पब्लिक' अभियान

दिपके ने बताया कि पार्टी की कोर कमेटी ने सितंबर से देशभर में 'बोलती पब्लिक' अभियान शुरू करने का फैसला किया है। इस अभियान के तहत पार्टी आम लोगों, खासकर युवाओं से सीधे संवाद करेगी और उनकी समस्याएं जानेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा सुधार पार्टी की पहली प्राथमिकता होगी, क्योंकि बढ़ती फीस के कारण शिक्षा आम लोगों की पहुंच से दूर होती जा रही है।