होम = Breaking = संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर हंगामा, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज

संसद मार्च से पहले जंतर-मंतर पर हंगामा, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर किया लाठीचार्ज

Jantar Mantar Protest Lathi Charge: दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के 'संसद चलो मार्च' के दौरान तनाव बढ़ गया। संसद की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी, लेकिन भीड़ के आगे बढ़ने पर झड़प की स्थिति बन गई। हालात काबू में करने के लिए दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया, जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने पहले ही दी थी चेतावनी

संसद के मानसून सत्र के पहले दिन CJP के नेतृत्व में हजारों प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर एकत्र हुए। उनका उद्देश्य संसद की ओर मार्च निकालना था, लेकिन नई दिल्ली जिले में धारा 163 लागू होने के कारण पुलिस लगातार प्रदर्शनकारियों से मार्च नहीं निकालने की अपील करती रही।

बैरिकेड पार करने की कोशिश पर पुलिस का एक्शन

जैसे ही प्रदर्शनकारियों ने संसद मार्ग और रफी मार्ग की ओर बढ़ते हुए पुलिस की मल्टी-लेयर बैरिकेडिंग को धक्का देकर पार करने की कोशिश की, पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके को अपने नियंत्रण में ले लिया।