होम = News Top = CM जोसेफ विजय ने की पूर्व CM स्टालिन से मुलाकात, तमिलनाडु की राजनीति में मची हलचल

CM जोसेफ विजय ने की पूर्व CM स्टालिन से मुलाकात, तमिलनाडु की राजनीति में मची हलचल

by | May 11, 2026 | News Top

CM Vijay Met With Stalin News: तमिलनाडु की राजनीति में सोमवार को उस वक्त हलचल तेज हो गई, जब मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने अपने पूर्ववर्ती और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन से उनके अलवरपेट स्थित आवास पर मुलाकात की। विधानसभा चुनाव के बाद दोनों नेताओं की यह पहली भेंट थी। हालिया चुनाव में टीवीके ने 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था, जबकि विजय ने रविवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

सीएम विजय मिलने के लिए स्टालिन आवास पहुंचे

मुख्यमंत्री विजय और स्टालिन की यह मुलाकात शिष्टाचार भेंट थी। अपने कार्यकाल के पहले ही दिन विजय सबसे पहले स्टालिन के आवास पहुंचे। इसके बाद उन्होंने एमडीएमके नेता वायको और पीएमके नेता अनबुमानी रामोदास से भी मुलाकात की। वायको और रामदास ने विजय के इस कदम को उनका बड़प्पन बताते हुए सराहा। मुख्यमंत्री विजय ने सभी वरिष्ठ नेताओं के घर जाकर उनसे मुलाकात की।

स्टालिन और उनके उदयनिधि ने विजय का किया स्वागत

यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है जब हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला था जिसमें विजय की तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) ने एमके स्टालिन की द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) को अप्रत्याशित रूप से सत्ता से बाहर कर दिया। स्टालिन और उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन ने विजय का स्वागत किया। चुनाव परिणामों और विजय के मुख्यमंत्री बनने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली मुलाकात रही। यह बैठक राजनीतिक रूप से इसलिए अहम मानी जा रही है क्योंकि हाल ही में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने कथित तौर पर डीएमके के साथ अपना लंबा पुराना गठबंधन खत्म कर दिया। कांग्रेस ने सरकार गठन के लिए टीवीके प्रमुख विजय का समर्थन किया।