होम = जॉब एंड एजुकेशन = 500 से ज्यादा नौकरियों में किया आवेदन, फिर भी नहीं मिली नौकरी; अब रैपिडो राइडर बनकर कर रहा काम

500 से ज्यादा नौकरियों में किया आवेदन, फिर भी नहीं मिली नौकरी; अब रैपिडो राइडर बनकर कर रहा काम

Job Crisis India: भारत में नए ग्रेजुएट्स के लिए नौकरी हासिल करना लगातार कठिन होता जा रहा है। इसका ताजा उदाहरण एक कंप्यूटर साइंस ग्रेजुएट की कहानी है, जिसने 500 से अधिक नौकरियों के लिए आवेदन किया, लेकिन उसे कहीं नौकरी नहीं मिली। अब वह नौकरी की तलाश जारी रखते हुए रैपिडो राइडर के रूप में काम कर रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक पोस्ट ने इस मुद्दे को फिर चर्चा में ला दिया है।

रैपिडो राइडर से बातचीत में सामने आई कहानी

यह मामला तब सामने आया जब एक्स (X) यूजर नीरज ने अपनी यात्रा के दौरान एक रैपिडो राइडर से हुई बातचीत साझा की। बातचीत की शुरुआत राइडर के हेलमेट पर लगे कॉलेज के स्टिकर को देखकर हुई। इसी दौरान पता चला कि उसने इसी साल कंप्यूटर साइंस में फर्स्ट क्लास के साथ ग्रेजुएशन किया है।

राइडर ने बताया कि वह अब तक 500 से ज्यादा नौकरियों के लिए आवेदन कर चुका है, लेकिन उसे एक भी नौकरी नहीं मिली। नौकरी की तलाश में उसकी सारी बचत खत्म हो गई। इसके बाद उसने रोज सुबह 6 बजे से रैपिडो राइडर के रूप में काम करना शुरू कर दिया, ताकि खर्च चल सके और साथ ही नौकरी की खोज भी जारी रख सके।

माता-पिता को नहीं बताई सच्चाई

नीरज के अनुसार, राइडर ने बताया कि उसके माता-पिता आज भी यही समझते हैं कि वह घर पर बैठकर इंटरव्यू की तैयारी कर रहा है। उसने उन्हें अपनी मौजूदा स्थिति नहीं बताई, क्योंकि उसे समझ नहीं आ रहा था कि बिना उन्हें परेशान किए अपनी बात कैसे बताए। खास बात यह रही कि उसने अपनी परिस्थिति को बिना किसी शिकायत के स्वीकार किया और केवल इतना कहा कि फिलहाल नौकरी का बाजार नए उम्मीदवारों के लिए बेहद कठिन है।

सोशल मीडिया पर लोगों ने साझा किए अपने अनुभव

नीरज ने अपनी पोस्ट में कहा कि यह केवल एक व्यक्ति की कहानी नहीं, बल्कि आज के कई नए नौकरी तलाशने वालों की हकीकत है। पोस्ट वायरल होने के बाद कई लोगों ने भी अपने अनुभव साझा किए। कई यूजर्स ने बताया कि सैकड़ों नौकरियों में आवेदन करने के बावजूद उन्हें बहुत कम इंटरव्यू कॉल मिले और अच्छी शैक्षणिक योग्यता होने के बाद भी पहली नौकरी हासिल करना आसान नहीं रह गया है।

ये भी देखे: https://newsindia24x7.tv/aamir-khan-gauri-spratt-marriage-registration/