Thursday, Aug 20

होम = Breaking = दिल्ली के सिख दंगा मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का निधन हुआ निधन

दिल्ली के सिख दंगा मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे कांग्रेस नेता सज्जन कुमार का निधन हुआ निधन

by | Aug 20, 2026 | Breaking, News Featured

Sajjan Kumar: कांग्रेस के पूर्व सांसद और नेता सज्जन कुमार का 80 साल की उम्र में निधन हो गया। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद वह तिहाड़ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे थे।

1984 दंगों के मामले में उम्रकैद की सजा

सज्जन कुमार को दिल्ली कैंट की पालम कॉलोनी में पांच सिखों की हत्या और गुरुद्वारा जलाने के मामले में दोषी ठहराया गया था। दिल्ली हाईकोर्ट ने 17 दिसंबर 2018 को उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई। हालांकि, सितंबर 2023 में राउज एवेन्यू कोर्ट ने सुल्तानपुरी में तीन सिखों की हत्या से जुड़े मामले में उन्हें बरी कर दिया था। इस मामले में CBI की गवाह चाम कौर ने आरोप लगाया था कि सज्जन कुमार भीड़ को भड़का रहे थे।