Sunday, Nov 08

होम = Breaking = क्रिस्टियानो ने अंतर्राषट्रीय करियर से लिया रिटायरमेंट, 23 साल के करियर में दागे 146 गोल

क्रिस्टियानो ने अंतर्राषट्रीय करियर से लिया रिटायरमेंट, 23 साल के करियर में दागे 146 गोल

by | Nov 5, 2026 | Breaking, खेल

Cristiano Ronaldo Retirement: फुटबॉल की दुनिया के सबसे बड़े सितारों में शामिल क्रिस्टियानो रोनाल्डो का अंतरराष्ट्रीय करियर अब खत्म हो गया है। पुर्तगाल के लिए 23 साल तक मैदान पर अपना दम दिखाने वाले रोनाल्डो ने 234 मैचों में 146 गोल दागे। उनके इस फैसले के साथ ही अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में एक लंबे और यादगार सफर का अंत हो गया।

गर्व के साथ अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को कहा अलविदा

रोनाल्डो ने अपने संन्यास पर भावुक संदेश साझा करते हुए कहा कि वह गर्व और संतोष के साथ अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से विदा ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पुर्तगाल के लिए खेलते हुए उन्होंने अपना सब कुछ दिया। उनके मुताबिक, गोल, ट्रॉफियां और रिकॉर्ड समय के साथ पीछे छूट जाते हैं, लेकिन लोगों के दिलों में बनाई गई जगह कभी नहीं मिटती।

'पुर्तगाल दिल में रहेगा'

रोनाल्डो ने आगे कहा कि उन्होंने पूरी जिंदगी दुनिया का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनने के लिए मेहनत की, लेकिन अब उन्हें एहसास हुआ है कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ देश का प्रतिनिधित्व करना उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि थी। उन्होंने पुर्तगाल के साथ बिताए 23 वर्षों के लिए आभार जताया और भरोसा करने वालों को धन्यवाद दिया। उन्होंने भावुक अंदाज में कहा कि पुर्तगाल हमेशा उनके दिल में रहेगा।

पुर्तगाल के लिए बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

रोनाल्डो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में सबसे ज्यादा 146 गोल करने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने पुर्तगाल के लिए 234 मैचों में 146 गोल करने के साथ 37 असिस्ट भी दिए हैं। उनके नाम पुर्तगाल के साथ तीन बड़े खिताब हैं। इनमें 2016 का यूरो कप और 2018-19 व 2024-25 की दो नेशंस लीग ट्रॉफियां शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से विदाई के बाद भी रोनाल्डो क्लब फुटबॉल में खेलते रहेंगे। वह सऊदी अरब के क्लब अल-नासर का हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ें: बर्थडे से पहले कोहली के बल्ले से हुई रनों की बारिश, भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में ली 1-0 की बढ़त